Jaunpur News : नहर में पानी न आने से बटनहित सहित कई गांवों के किसानों में आक्रोश
किसानों ने उपजिलाधिकारी को अपनी मांगो से सम्बन्धित सौंपा ज्ञापन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। नहर में पानी न आने से बटनहित, कोढ़ा, जहांसापुर, परसूपुर सहित कई गांवो के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रीय किसानों ने उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों से संम्बन्धित ज्ञापन सौंपा। नहर में पानी न आने से किसानों के धान की रोपाई लम्बित है और बहन सहित खरीफ की सभी फसलें सूख रही है।
ज्ञापन देने वाले किसान विकास यादव, भरत लाल यादव, राज नारायण पटेल, वीरेंद्र भाष्कर यादव, लल्लन पटेल, कमलेश यादव, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि का आरोप है कि कंचनपुर से निकली कुंवरपुर माईनर जो जहांसापुर, घिसुआ खुर्द माइनर से जुड़ी है जिसमें आज तक पानी नहीं आया। नहर के किनारे बसे गांव बोडेपुर, निकामुद्दीनपुर, टटिहरा, बटनहित, नखतपुर, परसूपुर, जहांसापुर, कोढ़ा, घिसुआ खुर्द आदि गांवों की खरीफ की फसल सूख रही है और धान की रोपाई न होने से बेहन भी सूखती जा रही है। बारिश न होने से यदि जल्द नहर में पानी न आया तो धान के किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच जायेंगे। उपजिलाधिकारी ने जल्द पानी देने के लिये सिंचाई विभाग को निर्देश दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















