Jaunpur News : अधिवक्ता के हमलावरों की 3 दिन के अन्दर गिरफ्तारी सुनिश्चित करे पुलिसः आईजी
96385
Jaunpur News : अधिवक्ता के हमलावरों की 3 दिन के अन्दर गिरफ्तारी सुनिश्चित करे पुलिसः आईजी
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री हिरेन्द्र यादव एडवोकेट पर गत दिवस प्राणघातक हुए हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के सत्य नारायणा से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला।
अधिवक्ताओं ने आईजी को बताया कि गत दिवस कुछ दबंगों ने एक मार्ग पर मवेशी बांध दिया था जिसको हटाने की बात को लेकर दबंगों ने अधिवक्ता हिरेन्द्र यादव एडवोकेट पर प्राणघातक हमलावर करके उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया है किन्तु पुलिस ने धारा 307 का मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आज तक मुल्जिमों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है जिस पर आईजी ने सीओ गौरव शर्मा व इन्सपेक्टर क्राइम दिग्विजय सिंह को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में सभी मुल्जिमानों की तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें। ज्ञापन देने वालों में तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद, महेंद्र शंकर पान्डेय, नमःनाथ शर्मा, कुंवर बहादुर यादव, अवधेश सिंह आदि शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।