HomeJaunpurJaunpur News : कमिश्नर व आईजी ने सुनीं जनसमस्याएं

Jaunpur News : कमिश्नर व आईजी ने सुनीं जनसमस्याएं

Jaunpur News : कमिश्नर व आईजी ने सुनीं जनसमस्याएं

जौनपुर। आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी दीपक अग्रवाल एवं आईजी के सत्य नारायन ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील केराकत में लोगों की समस्याओं को सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में तहसील शाहगंज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर ही 13 शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम सहावै के तौहीद अहमद ने नाली खाते की जमीन पर अवैध कब्जे के शिकायत की जिस पर उपजिलाधिकारी नितीश सिंह को जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश दिये। ग्राम कुड़ियारी के अनिल पांडेय ने शिकायत किया कि गाव के छोटे लाल के द्वारा रास्ते मे दीवाल बना लिया है जिस पर उपजिलाधिकारी को जांच कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए। ग्राम खुदौली में राजस्व एवं पुलिस की टीम की ले जाकर अधूरी नाली को पूरा कराने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया।

ग्राम रामपुर के भूपति सिंह ने प्रार्थना पत्र दिया कि गाँव की नवीन परती, चकमार्ग और नालो को वीरेंद्र सिंह के द्वारा अपने चक में जोत लिया गया है जिस पर उप जिलाधिकारी शाहगंज को टीम बनाकर चकरोड एवं नाली की पैमाइश कराकर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विद्युत विभाग, जिला पूर्ति कार्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कैम्प लगाकर लोगो का फार्म आनलाइन एवं अपने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी विभागों के स्टाल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जे, आवस एवं राशन कार्ड की शिकायतें आयीं जिसे सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुए निर्देशित किया कि 01 सप्ताह की भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने तहसील बदलापुर एवं अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय ने केराकत में समस्याओं को सुना। इस अवसर पर डीएफओ प्रवीण खरे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला उपस्थित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read