जौनपुर में जुड़वा बच्चों का गला दबाकर मां ने लगायी फांसी
963442
जौनपुर में जुड़वा बच्चों का गला दबाकर मां ने लगायी फांसी
घटना को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कम्प, पुलिस मामले की जांच में जुटी विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के तरियारी के कस्तूरीपुर गांव में बीती रात एक महिला परिवारिक कलह से ऊब कर अपने दो जुड़वा बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मनोज पाल की शादी 12 वर्ष साल पहले लाइन बाजार थाना अंतर्गत परियाएं गांव की 29 वर्षीय सरोजा देवी पाल के साथ हुई थी। शादी के 12 वर्ष बाद जुड़वा बच्चे पैदा हुये जिसमें लड़का तनवेश व लड़की तन्वी थे। दोनों की 11 माह बताई जा रही है। मनोज पाल मुंबई में रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रिसियन का काम करता था।
दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा को मुंबई से घर लेकर आया था। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था जिसमें वह गया था जहां रात में रुक गया। शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था दरवाजा खोलने लगा तो कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी होने का अंदेशा हुआ तो स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला गया तो सरोजा गटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकती मिली तो बगल में ही दोनों बच्चे मृत पड़े मिले। वारदात की जानकारी होने के बाद आस-पास के गांवों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा समेत भारी पुलिस बल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल इस मामले को लेकर जितनी मुंह, उतनी बातें कही जा रही है। पुलिस मां और दोनों बच्चों की लाशो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन करने में जुट गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।