HomeJaunpurJaunpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में दी गयी विधिक जानकारी

Jaunpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में दी गयी विधिक जानकारी

  • राष्ट्रीय लोक अदालत में दी गयी विधिक जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ जहां आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता एवं सहायता शिविर की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि ने किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला प्राधिकरण सुशील सिंह की देख—रेख में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में गरीब तबके के सैकड़ों लोगों को विधिक साक्षरता जागरूकता के बारे में जानकारी दी गयी।

साथ ही आवास, शौचालय और जल सम्बन्धित समस्याओं के बारे में आवेदन पत्र उचित कागजात और प्रमाण पत्र के साथ लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिये प्रेषित किया गया। शिविर में डा. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल, देवेंद्र यादव काउंसलर परिवार न्यायालय, मनोज पाल समन्वयक मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विधिक साक्षरता जागरूकता और सहायता सम्बन्धित जानकारी दिया। उक्त अवसर पर तमाम अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, वादकादी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read