Jaunpur News : क्रिकेट मैच में विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव के भठे के पास क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर मनबढो द्वारा सरेमु गांव के एक युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरेमु गांव के निवासी जिलेदार ने रविवार गौराबादशाहपुर थाना पर पहुंचकर कोतवालपुर गांव के निवासी सुमित द्वारा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव के निवासी सुमित व प्रेम चंद पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















