HomeJaunpurJaunpur News : आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है होलीः शशिमोहन

Jaunpur News : आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है होलीः शशिमोहन

Jaunpur News : आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व है होलीः शशिमोहन

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के एक होटल में मछलीशहर तहसील इकाई पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने होली मिलन समारोह को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का पर्व बताते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि पत्रकार संघ लगातार अपने संघ के लड़ाई लड़ता रहेगा और जब भी किसी सदस्य को संघ की आवश्यकता पड़ेगी तो पूरा परिवार हर समय उसके साथ खड़ा रहेगा। इस दौरान संघ के एक पत्रकार सदस्य को एक सेक्रेटरी द्वारा समाचार प्रकाशित करने पर धमकी दिए जाने का मामला पूरे समारोह में छाया रहा। इस दौरान संघ के लोगों ने सेक्रेटरी के कृत्यों की निन्दा करते हुए एक पस्ताव पारित किया जिसमें तहसील इकाई के समस्त पत्रकारो ने सोमवार को एसडीएम से मिलकर इसकी शिकायत करने और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष आरपी सिंह ने शशिमोहन जी को यह भरोसा दिलाया कि मछलीशहर तहसील इकाई सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

महामंत्री अनिल पाण्डेय आए हुए लोगों का स्वागत किया। पत्रकार विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डा. चन्द्र प्रकाश मिश्रा ने आए हुए अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का माल्यार्पण करते हुये शाल, डायरी तथा पेन भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम शंकर पाण्डेय, लल्लन उपाध्याय, मोहम्मद जफर, विपिन मौर्य एडवोेकेट, अभिषेक सिंह, विवेक चौरसिया, शरद श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सत्य नारायण यादव, नानक तिवारी, गोपाल पाण्डेय, जय प्रकाश तिवारी, अमित शुक्ल सहित मछलीशहर तहसील इकाई के बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read