HomeJaunpurJaunpur News : कोरोना की सम्भावित लहर को देखते हुये सीएचसी में...

Jaunpur News : कोरोना की सम्भावित लहर को देखते हुये सीएचसी में हुआ माकड्रिल

Jaunpur News : कोरोना की सम्भावित लहर को देखते हुये सीएचसी में हुआ माकड्रिल

पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग अर्लट मोड़ में आ गया है। विभाग की ओर से सीएचसी पर पीकू वार्ड बनाए गए है। यह मौजूदा समय में कितना इफेक्टिव है, इसकी निगरानी करने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभात कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत सोमवार को पहुंचे। इस दौरान पीकू वार्ड का माकड्रिल भी किया गया।

माक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने कक्षा एक में पढ़ने वाले बेहड़ा निवासी नैतिक राज को मरीज के रूप भर्ती करने, आक्सीजन लगाने व दवा की डोज देने का अभ्यास किया। एसीएमओ डा. प्रभात कुमार ने टीम के साथ माक ड्रिल का निरीक्षण कर आक्सीजन प्लांट व जनरेटर आदि व्यवस्था को जाँचा परखा। उन्होंने सीएचसी के चिकित्सकों और स्टाफ को कोरोना की चौथी लहर के खतरे से सचेत रहने और उपचार के संबंध में निर्देश दिए। डा. कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पर बनाए गये कोरोना बार्ड, ओमीक्रान वार्ड एवं पीकू वार्ड का माक ड्रिल और निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए पीकू वार्ड की स्थिति और उसमें ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी पूर्ण रूप से ट्रेनिंग लेकर अपने कार्यों के प्रति सचेत दिखे।

कुछ कमियां पाई गयी है, जैसे जनरेटर में डीजल की अनुलब्धता आदि के बारे उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डा. एके सिंह ने बताया कि पीकू वार्ड का माक ड्रिल किया गया जिसमें तैयारियों पर चर्चा, औषधियों की उपलब्धता के साथ आक्सीजन व्यवस्था व कंसंट्रेटर को चालू कर उनकी स्थितियों को पोर्टल पर अपडेट करते हुऐ पूर्वाभ्यास किया गया। मरीजों को दिये जाने वाले सभी सुविधाओं का आकलन करते हुए मरीज तथा उनके परिजनों को दी जाने वाली सुविधा, बायो बेस्ट, रेफरल इन, आउट आदि सुविधाओं को प्रोटोकाल अनुसार देखा गया। इसके अलावा बाई पेप सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरणों का लाइव डिमांस्ट्रेशन किया गया। चेक लिस्ट के अनुसार सभी उपलब्ध सुविधाओं को पोर्टल पर भी अपडेट किया गया। इस दौरान केराकत के चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय सिंह, डा. नवीन गुप्ता, डा. आल्हा प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read