HomeJaunpurJaunpur News : पुलिस ने डिटर्जेन्ट पाउडर बनाने वाली नकली फैक्ट्री का...

Jaunpur News : पुलिस ने डिटर्जेन्ट पाउडर बनाने वाली नकली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

Jaunpur News : पुलिस ने डिटर्जेन्ट पाउडर बनाने वाली नकली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी के अकबरपुर में बीती रात नकली डिटर्जेन्ट पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया। मौके से घड़ी नाम से डिटर्जेन्ट पाउडर बनाने वाला नकली समान के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिंह एजीएम (लीगल) आर एसपी एल लिमिटेड कम्पनी साकेतनगर कानपुर अपनी टीम बृजेश पाण्डेय (मैनेजर) के साथ प्राप्त शिकायत के आधार पर जनपद के महत्वपूर्ण कस्बों व बाजारों में भ्रमण किया कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि राजकुमार गौतम निवासी नाऊपुर थानागद्दी द्वारा नकली डिटर्जेंट पाउडर बनाकर बाजार में बेचा जा रहा है। जिसके कारण राजस्व हानि के साथ-साथ कम्पनी के गुडविल का करियर खराब हो रहा है। पुख्ता जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को इस संबंध से अवगत कराया गया। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए अकबरपुर पहुंचकर दबिश दी। अचानक पुलिस की दबिश से फैक्ट्री में हड़कम्प मच गया। पुलिस जांच में नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाने के सबूत मिले। पुलिस ने नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए बताया कि फैक्ट्री से उपकरण एक तराजू, रैपर सिल मशीन, बोरी सिलाई मशीन, एक कुंतल 25 किलो घड़ी डिटर्जेंट पाउडर, 15 बोरी खाली घड़ी डिटर्जेंट की छपी हुई, 965 पीस खाली रैपर, घाटी एक किलो समेत 150 किलोग्राम सोडा मौके से बरामद हुआ। पुलिस उक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read