Jaunpur News : बच्चों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली
अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा डिहवा के बच्चों ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

शिक्षकों ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करते हुए परिजन को भी करने के लिये प्रेरित करें। इस दौरान प्रधानाध्यापिका तसनीम फात्मा, कविता तिवारी, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं धर्मापुर के प्रभारी बीईओ नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक के सभी परिषदीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















