HomeJaunpurJaunpur News : आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में किया...

Jaunpur News : आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में किया जाये जागरूकः डीएम

Jaunpur News : आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में किया जाये जागरूकः डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर हुई बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बम्ध में बैठक की गई। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राजकुमार पण्डित एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल को निर्देश दिया कि 19 मई को विद्यालयों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाए। विद्यालयों में प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी एवं उनका अनुपालन दिए जाने की शपथ ग्रहण कराया जाए।

20 मई को विद्यालयों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया जाए एवं अंतिम कार्य दिवस में विद्यालयों में अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के मध्य सड़क सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी का आयोजन तथा परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैण्डबिल का वितरण कराया जाए। 21 मई को परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये हैण्डबिल एवं पोस्टर के माध्यम से प्रमुख चौराहों पर पैदल यात्रियों को एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता किया जाए। 23 को ऑनलाइन के माध्यम से विद्यालय में गठित रोड सेफ्टी क्लब द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना। 24 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। 25 मई को एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। 26 मई को निबंध प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन, 27 मई को भाषण प्रतियोगिता एवं 28 मई को परिवहन विभाग के सहयोग से प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय की दीवारों पर यातायात के नियमों, स्लोगन की पेंटिंग, राइटिंग कराया जायेगा। 30 मई को परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये हैण्डविल एवं पोस्टर के माध्यम से प्रमुख चौराहों पर पैदल यात्रियों को एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट गाइड के विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि यातायात नियमों के इंडिकेट के बारे में बच्चों को जानकारी दिया जाए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एसपी सिंह को निर्देशित किया कि जिला पंचायत राज अधिकारी और अधि. अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत से समन्वय स्थापित कर हर नगर पंचायत, ग्राम पंचायत में एक पार्क विकसित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया जाये। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है कि गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करने की आदत डालें और वाहन का प्रयोग करते समय मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें। अपने आस-पास के लोगो को इसके लिये प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजीव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read