Jaunpur News : कोर्ट से रिमाण्ड पर लिये आरोपी की निशानदेही पर पिस्टल बरामद
थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक तिवारी के नेतृत्व में टीम ने की कार्यवाही
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। सिकरारा थाना पुलिस ने न्यायालय के कस्टडी रिमाण्ड अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर अवैध को बरामद किया। पुलिस के अनुसार अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने थाना हाजा से प्रस्थान कर न्यायालय के कस्टडी रिमाण्ड के अनुपालन में अभियुक्त अविरल यादव उर्फ छोटू यादव निवासी विशुनपुर थाना सिकरारा को जिला कारागार से कस्टडी में लेकर उक्त अभियोग के घटना स्थल पर रवाना हुआ।

सई नदी के किनारे बरगुदड़ पुल के पास ग्राम विशुनपुर में अभियुक्त की निशानदेही पर नदी के किनारे आम के बाग के झाड़ी में घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल .32 बोर जो पालिथिन में लपेटकर झाड़ियों में छिपाया गया था, बरामद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त के विरूद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना की कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये अभियुक्त का रिमाण्ड लेने तथा अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराकर जिला कारागार में दाखिल करने हेतु थाना हाजा से रवाना हुआ। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक तिवारी थाना सिकरारा, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र पाण्डेय, आरक्षी रोहित कुमार, इन्द्रेश मिश्रा शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















