HomeJaunpurJaunpur News : केराकत के पूर्व भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाये...

Jaunpur News : केराकत के पूर्व भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप

Jaunpur News : केराकत के पूर्व भाजपा विधायक ने पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप

कार्यवाही नहीं हुई तो संघर्ष की लड़ाई छेड़ने को बाध्य होंगेः अशोक सोनकर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नरहन निवासी पूर्व भाजपा विधायक अशोक सोनकर ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए गुरुवार को क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी से मिल कस्बा इंचार्ज को केराकत से हटाने की बात कही। वर्ष 1996 विधानसभा चुनाव में बसपा के जगरनाथ चौधरी को लगभग नौ हजार वोट से परास्त कर जीत का सेहरा बांधने वाले विधायक अशोक सोनकर ने बताया कि बुधवार के रात्रि हमारे घर के बगल में शादी समारोह था कुछ बातों को लेकर दोनो पक्षों में मारपीट हो गईं।

क्षेत्र का एक जिम्मेदार व पूर्व विधायक होने के नाते लगभग 9 बजे रात्रि को टेलीफोनिक वार्ता कर स्थानीय पुलिस को सूचना दिये। फोन करने के दो घंटे बाद मेरे नरहन स्थिति आवास पर कस्बा इंचार्ज दरोगा हैदर अली पुलिस बल के साथ पहुंच मेरे साथ अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिसिया रौब में कहा कि झूठी सूचना देकर हम लोगों को परेशान करते हो। अभी तुम्हें थाने ले चलकर हवालात में डाल दूंगा। सारी नेतागिरी और विधायकी भूल जाओगे। पूर्व विधायक ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक को बता दी गई है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक का फोन बंद होने के नाते उन्हें अवगत नहीं करा सके हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी से मिल घटना से अवगत करा दिया गया है। अगर जल्द ही कार्यवाही नही की गई तो भाजपा कार्यकर्ता शासन को अवगत कराते हुए आर-पार के संघर्षों की लड़ाई छेड़ने को बाध्य होंगे। घटना की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष व्याप्त है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read