अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सचिव रहे पारीक जी को दी गयी श्रद्धांजलि
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के निजी सचिव रहे शिव कुमार पारीक का विगत दिनों निधन हो गया था। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्मृति सभा का आयोजन उनके पुत्र दिनेश पारीक और पुत्रवधू अलका पारीक ने अटल बिहारी बाजपेई कन्वेंशन सेंटर में किया।

इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधायक/पूर्व नगर विकास मन्त्री आशुतोष गोपाल टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सहारा श्री सुब्रत राय, एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी, सह प्रभारी लक्ष्मण जी, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे। सर्वप्रथम भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसकी शुरुआत गीता के श्लोक वासांसि जीर्णानि यथा विहाय से की गई। यह जीवन रैन बसेरा है, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे भजन की प्रस्तुति की गई। ए पिंजड़ा जब खुल जाता है पंछी कब रुक पाता है। श्रद्धांजलि सभा में महेश पारीक, मंजू पारीक, दिनेश पारीक, अलका पारीक ने दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की रागिनी अवस्थी, कनुप्रिया, कुलदीप अवस्थी, संजय अवस्थी, विश्वास सारस्वत, डीएम त्रिपाठी आदि उपस्थिति रहे। ब्राह्मण महासभा की तरफ से तमाम लोग उपस्थित रहे जिन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















