HomeJaunpurJaunpur News : आम्रपाली दुबे ने आयोजकों के साथ किया गरबा व...

Jaunpur News : आम्रपाली दुबे ने आयोजकों के साथ किया गरबा व डांडिया

Jaunpur News : आम्रपाली दुबे ने आयोजकों के साथ किया गरबा व डांडिया

सैकड़ों जोड़ों ने डांडिया महोत्सव में किया प्रतिभाग
जौनपुर। नगर स्थित राजमहल में गहना कोठी द्वारा प्रायोजित फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में भोजपुरी सुपर स्टार आम्रपाली दुबे ने निर्णायक मंडल के साथ डांडिया और गरबा किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक रमेश मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, नगर पालिका अध्यक्ष माया टण्डन, एडीएम रामप्रकाश, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा जी की आरती करके किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुई।

जिसमें बेस्ट फीमेल डांडिया वंशिका सिंह, बेस्ट डांडिया आशीष माली, बेस्ट किड डांडिया आराध्या सिंह, बेस्ट ग्रुप शादाब ग्रुप, बेस्ट कपल नवीन कुमार मिश्रा ने खिताब हासिल किया। आम्रपाली दुबे ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि मैं तो देश-विदेश घूमती हूं। पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव देखने को मिला। अतिथियों का स्वागत विनीत सेठ ने किया। आभार आयोजक सलमान शेख ने व्यक्त किया। संचालन सागर सिंह सोलंकी, जयंती इशिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अजीत कपूर, डॉ. सुभा सिंह, डॉ. मधु शारदा, डॉ. शैली निगम, डॉ. अंबर खान, मधुकर तिवारी, डा. मनोज वत्स, जितेन्द्र यादव, मिनाज शेख, सरला महेश्वरी, सुधांशु सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, हसनैन कमर दीपू, कपिल देव मौर्या, मुन्ना मिश्रा, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read