HomeJaunpurJaunpur News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान में अवरोध से पेंशनर्स का उपचार प्रभावित:...

Jaunpur News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान में अवरोध से पेंशनर्स का उपचार प्रभावित: राकेश श्रीवास्तव

  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान में अवरोध से पेंशनर्स का उपचार प्रभावित: राकेश श्रीवास्तव

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिाध्यक्ष सीबी सिंह ने बताया कि पेंशनर्स को देय चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक का भुगतान शासन स्तर से 30 सितम्बर तक आफ लाईन एवं 1 अक्टूवर से आफलाइन तथा आनलाइन की स्पष्ट व्यवस्था की गयी है। इसके वाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर 30 सितम्बर तक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को तकनीकी परीक्षण के लिये 25 सितम्बर से कार्यालय में लेना बन्द कर दिया गया है जो शासनादेश के विरूद्ध है। इस अव्यवस्था को शीघ्र दूर नहीं किया गया तो पेंशनर्स एसोसिएशन सांगठनिक कार्यवाही, अनशन, धरना-प्रदर्शन करने को विवश होगा। प्रान्तीय कार्यक्रम के अनुसार विगत दिनों में धरना-प्रदर्शन मे पेंशनर्स की बड़ी उपस्थिति के लिये बैठक में धन्यवाद देते हुये आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने केन्द्रीय आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को तत्काल सम्मिलित करने की केन्द्र सरकार से मांग किया। वहीं अन्य सदस्यों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। पेंशनर्स की मांग को शीघ्र पूरी करने की सरकार से मांग करते हुये अगले संघर्ष के लिये तन—मन—धन से सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर ओंकार नाथ मिश्र, कान्ति सिंह, मोराली सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चन्द्रशेखर सिंह, कंचन सिंह, राजपति विश्वकर्मा, नन्द लाल सरोज, अशोक मौर्य, सूबेदार यादव, मिठाई लाल, शम्भूनाथ यादव, इं. प्रमोद सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, विक्रमाजीत यादव, जियाराम यादव, पलकधारी गोपाल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, डॉ. भारत यादव, वीवी सिंह, दिनेश चन्द्र सिंह, फूलचन्द्र नाविक, चन्द्र प्रकाश पटेल, रामचन्द्र राम, दशरथ राम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

अन्त में ठकूरी यादव एवं दूधनाथ यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

 

 

 

 

Must Read