केन्द्रीय मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन पर किया वर्चुअल कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार कार्यक्रम के अन्तर्गत केंद्रीय परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में वर्चुअल किया गया। इसी को लेकर जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।
टीबी मुक्त भारत के जोश टीम लॉन्चिंग कार्यक्रम में बताया गया कि जनपद के समस्त ग्रामों एवं नगर पंचायत में टीबी प्रगति की समीक्षा हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों द्वारा किया गया। उनके सहयोग के लिये एनएसएस एनसीसी की टीम भारत वॉलिंटियर्स के रूप में जॉइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ ‘JOSH’ बनाया गया। अपने क्षेत्र में मरीज को सहयोग प्रदान करेगी तथा बीमारी से समस्त समुदाय को संवेदीकरण करेंगी। उनके उपचार एवं भारत सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं ग्राम स्तर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत एवं वार्ड में अपना सहयोग प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गंगाराम गौतम, एसडीएम सदर शिव प्रताप, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रभात कुमार, डा. आलोक सिंह, डा. अरूण भारती, डा. अरूण यादव, समन्वयक सलिल कुमार, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, लोकेश कुमार, संजय कुमार, नितिन कुमार सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. सुशील अग्रहरि ने किया।







