केराकत के खिलाड़ियों ने कानपुर में लहराया परचम
15 गोल्ड व 1 सिल्वर जीतकर होनहारों ने जौनपुर का बढ़ाया मान
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के के.डी. कराटे स्पोर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने कानपुर के द स्पोर्ट्स हब इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीसरी अंतरराष्ट्रीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 15 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल जीतकर जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल किया। गौरवपूर्ण जीत की जानकारी होते ही खिलाड़ियों के परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। होनहार खिलाड़ियों के परिजनों को बधाई देने के लिये क्षेत्रीय लोगों का तांता सुबह से लगा रहा। बात दें कि अकादमी के कोच सोनू यादव के सानिध्य में अकादमी के खिलाड़ी कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुये तमाम गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर अकादमी, परिवार, ग्राम सहित पूरे जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं।
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
प्रतियोगिता में 15 गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में शालिनी मौर्या, भरत यादव, सोनाली यादव, शीलू पासवान, सुमित पासवान, उत्कर्ष यादव, कृष सेठ, अंशिका बेनवंशी, अनुष्का बेनवंशी, गीतिका बेनवंशी, अदिति सिंह गौतम, पायल चौहान, आंचल चौहान, प्रिंस गिरी, शिवा यादव हैं जबकि अंश यादव ने सिल्वर मेडल जीता।











