HomeJaunpurJaunpur News: श्रीराम जानकी विवाह की आकर्षक झांकी देखकर भाव—विभोर हुये श्रोतागण

Jaunpur News: श्रीराम जानकी विवाह की आकर्षक झांकी देखकर भाव—विभोर हुये श्रोतागण

  • श्रीराम जानकी विवाह की आकर्षक झांकी देखकर भाव—विभोर हुये श्रोतागण

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के बगल में स्थित रामदासपुर नेवादा में चल रहे 7 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के 5वें दिन वाराणसी से पधारे कथावाचक अनिल पाण्डेय मानस वत्सल महराज बताया कि भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाह त्रेता युग की सबसे पावन और दिव्य है जिसकी शुरुआत पुष्प वाटिका में प्रथम मिलन से लेकर जनकपुर के भव्य मंडप तक जाती है।
उन्होंने आगे बताया कि महर्षि विश्वामित्र के साथ मिथिला पहुंचे श्रीराम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका गए जहां माता सीता सखियों के साथ महागौरी मन्दिर में पूजन के लिए आईं। दोनों ने एक-दूसरे को देखा और माता सीता ने मन ही मन श्रीराम को वर रूप में स्वीकार कर लिया। महागौरी से श्रीराम को वर रूप में पाने के लिए प्रार्थना की। वही राजा जनक ने प्रण लिया था कि जो दिव्य शिव धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। स्वयंवर सभा में शामिल अनेक राजा शिव धनुष उठाने असफल रहे। मिथिला नरेश के उदास हो गये थे। सभा में सन्नाटा छा गया था। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से शुभ घड़ी में श्रीराम ने सहज ही धनुष उठाकर तोड़ दिया।

धनुष टूटने के समाचार से क्रोधित होकर परशुराम जी सभा में आये। श्रीराम की विनम्रता और लक्ष्मण के संवाद के बाद जब परशुराम को प्रभु के एक ही काल में परमात्मा आगमन का दिव्य स्वरूप का बोध हुआ तो वे शांत होकर क्षमा याचना कर लौट गये। स्वयंवर के बाद राजा दशरथ के बारात लेकर जनकपुर पहुंचने पर भव्य विवाह सम्पन्न हुआ। श्रीराम का विवाह सीता से, लक्ष्मण का उर्मिला से, भरत का मांडवी से और शत्रुघ्न का श्रुति कीर्ति से हुआ। अन्त में प्रभु श्री माता जानकी की आकर्षक झांकी देखकर श्रोतागण भाव विभोर हो गये।
इस अवसर पर शिवांशु श्रीवास्तव, मोहित जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, चंद्रचारु जायसवाल, अमन श्रीवास्तव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, शम्भूनाथ गुप्ता, प्रवेंद्र उपाध्याय, अश्वनी जायसवाल, शशांक त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव समेत तमाम श्रोतागण उपस्थित रहे। बता दें कि कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही है। अन्त में आरती पूजन करने के पश्चात् भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

 

 

Must Read