मनु महाराज जी के आगमन पर भाजपा नेता ने किया स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष जायसवाल
महराजगंज। आनंदनगर नगर में पधारे ग्रामसभा सेखुई के गौरव मनु जी महाराज के साथ फरेंदा विधानसभा के नेता राजेश जायसवाल मां लेहड़ा वाली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मनु जी महाराज के साथ फरेंदा विधानसभा के भाजपा नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने वार्ड नंबर चार के गनेशपुर स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित किया। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश भी देकर पुनः अपने आवास पर मनु जी महाराज का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











