Jaunpur News: डीएम ने मछलीशहर तहसील का किया निरीक्षण

  • डीएम ने मछलीशहर तहसील का किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों एवं पंजिकाओं का अवलोकन करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा पाई गई कमियों को तत्काल दूर करके सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने 5 वर्ष से अधिक पुराने लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर इसी माह निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेंच एवं बार के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा न्यायिक कार्यों में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जनसामान्य से संबंधित प्रकरणों का मेरिट के आधार पर निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा न्याय में अनावश्यक विलंब न हो। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।