Jaunpur News : सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीज परेशान
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हौज स्थित ट्रामा सेंटर में लगी सी टी स्कैन मशीन में आये खराबी से मरीज काफी परेशान हैं। लोग मजबूरी तथा इमरजेंसी के चलते हजारों रुपये लगाकर प्राइवेट पैथोलॉजी केंद्रों पर जाकर सीटी स्कैन करवा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सक डा. डीके सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह मशीन में खराबी आ गई। विभाग द्वारा कम्पनी को शिकायत की गया। शिकायत के बाद पुणे से कम्पनी की टीम इंजीनियर के साथ सोमवार की दोपहर आ गयी। दो दिन में मशीन बनाने की बात उन लोगों द्वारा बताई जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















