Jaunpur News : बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन हुये घायल
विवेक सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेंधीपुर गांव के पास बीती रात दो बाइकों की टक्कर में 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार जलालपुर के जलालुद्दीनपुर गांव निवासी मनीष चौहान पुत्र पारस चौहान अपने मित्र के साथ कबूलपुर बाजार से घर जा रहे थे।
उक्त गांव के पास सामने से एक बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर मे दूसरी बाइक ने टक्कर मार दिया। दोनों बाइकों ओर सवार 4 में से 3 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना में जहां मनीष चौहान के सिर तथा चेहरे में गम्भीर चोट आयी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राम आसरे (42 वर्ष) पुत्र लखई निषाद तथा राज बिंद (25 वर्ष) पुत्र अच्छे लाल भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। राम आसरे का पैर तथा राज बिंद का हाथ मे फैक्चर हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















