HomeJaunpurJaunpur News : सिरकोनी ब्लाक के प्रधानों ने सीएम को भेजा अपनी...

Jaunpur News : सिरकोनी ब्लाक के प्रधानों ने सीएम को भेजा अपनी मांगों का पत्रक

Jaunpur News : सिरकोनी ब्लाक के प्रधानों ने सीएम को भेजा अपनी मांगों का पत्रक

कृपाशंकर यादव
सिरकोनी, जौनपुर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा रमाबाई अम्बेडकर मैदान लखनऊ में बीते 28 अक्टूबर को 40 हजार से अधिक प्रधानों की महारैली के माध्यम से अपनी निम्नलिखित मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुये उस पर क्रियान्वयन हेतु 15 दिन का समय दिया गया था परन्तु समयावधि समाप्त होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा संगठन की किसी भी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके चलते मजबूर होकर सोमवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार करते हुये प्रदेश के सभी 826 ब्लाकों से खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को पुनः मांग पत्र प्रेषित किया गया।

साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि शीघ्र ही समुचित कार्यवाही नहीं की गयी तो आगामी 25 नवम्बर से पूरे उत्तर प्रदेश में काम बंद करते हुये असहयोग आन्दोलन चलाया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इसी क्रम में सोमवार को सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीओ आईएसडी संजीव रतन को इस आशय के साथ पत्रक सौंपा कि वह सूबे के मुख्यमंत्री के पास पहुंचाते हुये उनकी मांगों को अमल में लाया जाय। साथ ही प्रधानों ने कहा कि अखिल भारतीय प्रधान संगठन को आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि पंचायतों को स्वावलम्बी एवं सशक्त बनाने में संगठन की उपरोक्त मांगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के संगठन के स्थानीय ब्लाक अध्यक्ष मनोज यादव, डा. जंग बहादुर यादव, राजकुमार, गुड्डू यादव सहित दर्जन भर से अधिक प्रधान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read