Jaunpur News : सड़क दुर्घटना में अधेड़ घायल
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। समीपस्थ जनपद का एक अधेड़ बाइक से हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

घायल व्यक्ति समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के अम्बारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी लाल चंद यादव (50 वर्ष) पुत्र झिलंगू यादव है जो बाइक से अपने घर जा रहा था कि नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पावरहाउस समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





