डीघा प्रधान के परिजनों की तालाब की भूमि में लहलहा रही धान की अवैध फसल
963161
डीघा प्रधान के परिजनों की तालाब की भूमि में लहलहा रही धान की अवैध फसल
अधिकारियों के संरक्षण से क्षेत्र की सरकारी जमीनें भू-माफियाओं की चढ़ी भेंट अनुभव शुक्ला नसीराबाद, रायबरेली। सलोन तहसील प्रशासन के अधिकारियों की संरक्षण में भू-माफियाओं का सरकारी जमीनों पर अवैध खेती व अवैध निर्माण करने का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है किंतु सलोन तहसील प्रशासन के अधिकारी भू-माफियाओं के मशीहा बन उन पर कार्यवाही के बजाय भू-माफियाओं पर अपनी छत्र छाया बना कर रखे हैं। भू-माफियाओं को अधिकारियों से इस कदर संरक्षण प्राप्त है कि तहसील प्रशासन भूमिधरी जमीनों को छोड़ सरकारी भूमि तालाब, चारागाह, खलिहान जैसी सुरक्षित जमीनों से भी अवैध कब्जा नहीं हटवा पा रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार की नीति को कोई और नहीं, बल्कि उनके ही जिम्मेदार अधिकारी बट्टा लगाने से बिल्कुल नहीं चूक रहे हैं।
बताते चलें कि यह ऐसा प्रधान जो साहबों के रहमो-करम से प्रधान से भू-माफिया बन बैठा और तालाब जैसी सुरक्षित जमीन में अमृत सरोवर के तहत तालाब खुदवाने के बजाय उल्टा तालाब की ही भूमि पर अपने परिवार के लोगों से धान की अवैध खेती करवा रहा है। दरअसल पूरा मामला नसीराबाद थाना क्षेत्र के डीघा गांव का है जहां तालाब की 657 व 668 नंबर के गाटा संख्या पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने गुर्गों के साथ अवैध धान की खेती कर रहा है। बताते चलें कि यह वही डीघा प्रधान है जिसका पूर्व के तहसील प्रशासन द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया प्रधान व उसके गुर्गों के ऊपर सक्रियता दिखाते हुए तालाब की जमीन में उगाई गई फसल को जब्त करते हुए रुपए सरकारी खजाने में जमा करवाया था।
साथ ही नसीराबाद थाने में एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा भी पंजीकृत करवाया था किंतु वर्तमान तहसील प्रशासन के साहबो से सांठ-गांठ कर एक बार फिर भू-माफिया प्रधान ने तालाब की सुरक्षित जमीन पर धान की रोपाई कर दिया जिससे चंद ही दिनों में तालाब की सुरक्षित भूमि जहां पर बरसात का पानी रुकना चाहिए वहां पर धान की लहलहाती हुई फसल आप लोगों को देखने को मिलेगी। आखिर साहब भू-माफियाओं को संरक्षण क्यों देते हैं, यह एक सबसे बड़ा अबूझ सवाल बना हुआ है….? खलिहान की भूमि में लगे बबूल के पेड़ों को चोरी से बेचने का भी लगा है आरोप अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ठेकेदार का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति ने ग्राम प्रधान व पूर्व लेखपाल पर रुपये लेकर बबूल के कई पेड़ चोरी से कटवाकर बेचने का भी आरोप लगाया है। इसकी जांच जारी विवादों से ग्राम प्रधान डीघा का पुराना नाता बताया जा रहा हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।