Jaunpur News : कथा के तीसरे दिन सती मोह का हुआ प्रसंग
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लदोधरनाथ शिव मंदिर पर 11 दिवसीय कथा प्रवचन व 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन हुआ। कथा के तीसरे दिन सती मोह का प्रसंग हुआ। कथावाचक शांतानंद महाराज कथा में बताये कि एक बार शंकर भोले मां सती के साथ जा रहे थे कि बीच में देखे कि भगवान राम सीताहरण के वियोग में रो रहे थे। सती माता को भगवान राम पर संशय हुआ। उन्होंने शिवजी के मना करने पर भी भगवान राम की परीक्षा लेने की ठान ली। जब परीक्षा लेने पहुंची तो उन्होंने सीता मां का रूप धारण कर लिया और आगे भगवान राम के चलने लगी।

भगवान राम स्वयं पारब्रह्म परमेश्वर थे। माता सती को पहचान गए जिन्होंने शिवजी समेत उनकी कुशल पूछी जिस पर माता सती को बड़ा दुख हुआ और वह आंखें बंदकर बैठ गई। जब आंख खुली तो भगवान राम की माया बस हर जगह सीताराम ही नजर आने लगे। मां सती भगवान भोलेनाथ के पास आए और भगवान के पूछने पर उन सच्चाई नहीं बताई जिसकी वजह से भगवान दिव्य दृष्टि द्वारा देख लिए और माता सीता के रूप में देखकर उनको मां का दर्जा देते हुए पत्नी के दर्जे से परित्याग कर दिये। उ
न्होंने संकल्प लिया कि शिव संकल्प की मनमानी यह तन सती भेंट अब नाही महाराज ने कहा पति से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि वह दोनों एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। इस मौके पर पूजा पाठ क्रोध आनंद महाराज वह विशाल महाराज द्वारा किया गया। मुख्य संत श्री कर्मयोगी बाबा परमहंस के सानिध्य में परमहंस के सानिध्य में यह कथा प्रवचन चल रहा है। इस कथा में रीठी, रामनगर, लेधुआ, ककोहिया ग्रामवासियों का सहयोग है। इस मौके पर शेषमणि पांडेय, सुनील सिंह, शिवजीत यादव, अरुण सिंह, मंगला सिंह, बच्चा सिंह, अमरनाथ यादव, साधु यादव, राम लौटन गुप्ता, मुन्नू सिंह, मनोज सिंह आदि समस्त क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इसमें सैकड़ों महिलाएं रोज हवन, पूजन, अर्चन, आरती करती हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





