Jaunpur News : प्रधानपति के खिलाफ कोटेदार संघ ने एसपी से की शिकायत
जौनपुर। कोटा संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम एवं ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा नजम व नीलेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में सिकरारा के राजीव कुमार, रेखा देवी, सुनील, राज बहादुर यादव, जितेन्द्र, अशोक सिंह सहित तमाम कोटेदारों ने ताहिरपुर के प्रधानपति के विरूद्ध हरिजन बनाम सवर्ण एक्ट के तहत मुकदमा कराने हेतु पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के प्रतिनिधि अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार को पत्रक देकर थानाध्यक्ष बक्शा को निर्देशित करने की मांग किया। श्री निगम ने बताया कि प्रधानपति द्वारा कोटेदार से प्रतिमाह 10 हजार रूपये एवं 10 किलो चीनी हेतु कई दिन से दबाव बनाया जा रहा था।

इसी को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर वैक्सीनेशन बैठक के बाद बाहर निकलने पर समस्त कोटेदारों के सामने कोटेदार पति राजेन्द्र कमार को सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली दिया। साथ मारने व कोटा निरस्त कराने की धमकी भी दिया। साथ ही कोटेदारों ने चेतावनी दिया कि यदि प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही नहीं की गयी तो समस्त कोटेदार उठान व वितरण बन्द करने को मजबूर हो जायेंगे। इस अवसर पर दयाशंकर निगम, नजम, नीलेश यादव सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





