HomeJaunpurJaunpur News : जिला अस्पताल में हार्मोन एनिलाजर थायराइड की खराब मशीन...

Jaunpur News : जिला अस्पताल में हार्मोन एनिलाजर थायराइड की खराब मशीन को कराया जा रहा ठीकः सीएमओ

Jaunpur News : जिला अस्पताल में हार्मोन एनिलाजर थायराइड की खराब मशीन को कराया जा रहा ठीकः सीएमओ

मनीष श्रीवास्तव
जौनपुर। जिला चिकित्सालय में हार्मोन एनिलाजर थायराइड की जांच व हार्मोन से संबंधित जांच जिस मशीन से की जाती है। वह विगत कई माह से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ी थी जिसके कारण बहुत सी जांच न होने से मरीजों को यहाँ वहां भटकना पड़ता था जिसके कारण मरीजों को असुविधा होती थी जिसे देखते हुए जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल शर्मा द्वारा बाहर से इंजीनियरों को बुलाकर दुरुस्त करवाया जा रहा है।

इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बहुत जल्द इस मशीन की तकनीकी खराबी को ठीक कराकर पुनः सुचारु ढंग से जांच हो सकेगी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह भी बताया कि जब से यह मशीन जिला चिकित्सालय में आई है तब से अब तक विगत 4 बार खराब हो चुकी है। मशीन एबाँड कंपनी की है इस बार एबाँड कंपनी के इंजीनियरों को बुलाकर मशीन को दुरुस्त कराया जा रहा। बहुत जल्द मशीन की तकनीकी खराबी दूर हो जाएगी जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read