HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : साल के पहले दिन डा. हरेन्द्रदेव ने 25 जगहों...

JAUNPUR NEWS : साल के पहले दिन डा. हरेन्द्रदेव ने 25 जगहों पर लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

JAUNPUR NEWS : साल के पहले दिन डा. हरेन्द्रदेव ने 25 जगहों पर लगाया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नव वर्ष की सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक जनपद के विभिन्न चौराहों और मॉर्निंग वॉक के स्थानों पर कृष्णा हार्ट केयर ने 25 बूथों का निर्माण कर ब्लड शूगर की जांच का शिविर लगाया। यह जांच शिविर जनपद के विभिन्न चौराहों, जेसीज चौराहा, टीडी कॉलेज, कृषि भवन, किला रोड, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव, भंडारी स्टेशन, पॉलिटेक्निक चौराहा, लाइन बाजार चौराहा, कचहरी चौराहा, अंबेडकर तिराहा, बदलापुर, मड़ियाहूं, जलालपुर, खेतासराय, शाहगंज, मछलीशहर, खुटहन, महाराजगंज, हैदरपुर, सिंगरामऊ, केराकत जैसे स्थानों पर लगा कर के लगभग लगभग 3000 लोगों की ब्लड शूगर की जांच की गयी।

लगभग 100 मरीजों को यह पाया गया कि वह पहली बार मधुमेह के शिकार हो रहे हैं तथा लगभग 10% मधुमेह के रोगियों का ब्लड शुगर सीमा से अधिक था बहुत सारे ऐसे रोगी थे जिनको अस्पताल बुलाकर उनको और जांचों तथा दवाइयों के ज्ञान कराने का उपक्रम भी किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. हरेन्द्रदेव सिंह ने कहा कि जैसा कि हम सब जानते हैं कि मधुमेह आज पूरी दुनिया में एक बड़ी समस्या है और पूरा विश्व की त्रासदी से दुखी है।

भारत इस सदी में सबसे ज्यादा मरीजों के होने के नाते मधुमेह की राजधानी के रूप में जाना जाता है। इस बीमारी से बचने के तरीकों, खानपान, जीवनशैली, दवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये लोगों में खानपान, जीवनशैली, व्यायाम, बैनर, बुकलेट आदि माध्यमों से जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि विगत 17—18 सालों से कृष्णा हार्ट केयर इस तरह का शिविर लगाता आ रहा है। आज नववर्ष की शुरुआत पर या एक कार्यक्रम पूरे जनपद में बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया है और यह आह्वान किया गया कि जिस मरीज का वजन घट रहा हूं, भूख बहुत लग रही हो, पेशाब बहुत अधिक लग रही हो, वह तमाम मरीज निशुल्क ब्लड शूगर की जांच करवा सकते हैं। इस पूरे शिविर में यूपी मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के देवेश गुप्ता, बलवंत सिंह, भरत कुमार, सुधीर सिंह, मनोज सिंह, कृष्ण, अंजली आदि का सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read