HomeSultanpurस्पेक्ट्रम समूह द्वारा लगाई गई संस्कारों की पाठशाला

स्पेक्ट्रम समूह द्वारा लगाई गई संस्कारों की पाठशाला

स्पेक्ट्रम समूह द्वारा लगाई गई संस्कारों की पाठशाला

जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
कूरेभार/सुलतानपुर। स्पेक्ट्रम समूह द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल में शनिवार को जननी जनक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता का पाद प्रक्षालन के पश्चात माल्यार्पण कर तिलक और आरती किया।

माता-पिता एवं अतिथियों ने बच्चों को शुभ आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान किया। संस्थान के संस्थापक राम किशोर पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश करना है। इसी क्रम में संस्थान के प्रबंधक आनंद सावरण ने भी बच्चों को नव वर्ष 2023 की मंगल शुभकामनाएं दी व उनको अपने माता-पिता का सम्मान करने के साथ उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि स्पेक्ट्रम समूह का प्रमुख उद्देश्य यह भी है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी ज्ञान देना आवश्यक है।

संस्थान के एच.आर. मैनेजर अनूप मिश्रा ने बच्चों को बताया कि उनको अपने माता-पिता की फिक्र को फक्र में बदलना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने भी बच्चों को अग्रिम जीवन में शिक्षित और संस्कारी होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल नयन पाण्डेय, शीतला सहाय मिश्र, ओ.पी. चौधरी और सभी माता-पिता व संस्थान में सीबीएसई स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी उप-प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय, फार्मेसी कॉलेज के निदेशक आशीष दीक्षित और आई.टी.आई. के प्राचार्य रविंद्र तिवारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

विदित हो कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अद्वैत फाउंडेशन ट्रस्ट जिले में अग्रणी भूमिका में है। ट्रस्ट द्वारा संचालित स्पेक्ट्रम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी कॉलेज, आई.टी.आई. कॉलेज एवं सीबीएसई का इंटर कॉलेज शामिल हैं। स्पेक्ट्रम कॉलेज में दिव्यांग बच्चों को उचित शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से ही इसी वर्ष डी.एड. विशेष शिक्षा के पाठ्यक्रम को भी संचालित किया जा रहा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read