Homeबिहारठण्ड से बचाने को गरीबों व असहायों को वितरित किया गया कम्बल

ठण्ड से बचाने को गरीबों व असहायों को वितरित किया गया कम्बल

ठण्ड से बचाने को गरीबों व असहायों को वितरित किया गया कम्बल

सिसौड़ा पंचायत के मुखिया ने वितरित कराया तीन सौ कम्बल
पंचायत के मुखिया बनने से पहले प्रदीप 8 वर्षों से कर रहे पुनीत कार्य
निशा
रामगढ़, कैमूर। बिहार। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष की प्रातः बेला में ग्राम पंचायत सिसौड़ा के युवा मुखिया प्रदीप कुशवाहा एवं साथियों द्वारा नव वर्ष पर कंबल वितरण किया गया। मुखिया प्रदीप ने बताया कि लगातार 8 वर्षों से कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत इन्होंने अपने स्व. पिता राधाकृष्ण सिंह के मार्गदर्शन द्वारा किया था। बीच में एक बार वर्ष 2016 में यह कार्यक्रम पिता के स्वर्ग सिधारने के कारण बाधित रहा।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सिंह एवं उच्च विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाचार्य पवन कुमार एवं बीआईआईटीएम के डायरेक्टर एएच अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान 300 कंबल दिव्यांगजन, विधवा महिलाओं एवं असहाय जनों के बीच वितरण किया गया। मालूम हो कि यह पावन पुनीत कार्य कई साथियों के सहयोग से हर वर्ष किया जाता है।

इस युवा मुखिया के कार्यों को देखकर ऐसा लगता है कि हमेशा दूसरों की भलाई करने के लिए इन्होंने जिंदगी पाई है। पहला कंबल अपनी माता हीरामुनि कुंवर के हाथ से देकर इस कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर सोचन कुशवाहा, मन्नू ठाकुर, रामनिवास गुप्ता, शिक्षक विजय कुमार, अरविंद गुरुदेव, भीम राम, भरत शर्मा, सरविंद सिंह, प्रिंस मौर्य, जितेंद्र बिंद, शिल्पा देवी, पिंटू शर्मा, हृदय नारायण सिंह, रोहित वर्मा सहित अन्य कई साथी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read