HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छोटे लोहिया की मनायी गयी 13वीं पुण्यतिथि

JAUNPUR NEWS : छोटे लोहिया की मनायी गयी 13वीं पुण्यतिथि

JAUNPUR NEWS : छोटे लोहिया की मनायी गयी 13वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना यह चर्चा पूरी नहीं होती। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रहे हों या सपा मुखिया अखिलेश यादव, समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभ नाथहि गांव में पैदा हुए जनेश्वर समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के बड़े अनुयायियों में गिने जाते हैं। छात्र जीवन में ही उनके ऊपर लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था। समाजवादी युवजन सभा जॉइन करने के बाद मिश्रा जी पहली बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए। उन्होंने लोहिया जी के साथ लंबे समय तक काम किया था।

इस दौरान उन्होंने लोहिया के विचारों और उनके काम करने के तरीकों को ऐसे अपना लिया था, जैसे वह उनकी परछाईं हों। यही कारण था कि एक बार इलाहाबाद में आयोजित जनसभा में समाजवादी नेता छुन्नू ने कहा था कि जनेश्वर मिश्र के अंदर राम मनोहर लोहिया के सारे गुण हैं और इसलिए वे एक तरह से ‘छोटे लोहिया’ हैं। इसके बाद से ही जनेश्वर मिश्र का नाम छोटे लोहिया मशहूर हो गये।

इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, दीपचंद्र राम, राजेश यादव, डॉ जंग बहादुर यादव, श्याम नरायण बिन्द, कमालुद्दीन अंसारी, संजीव साहू, धर्मेंद्र सोनकर, विक्की यादव, सोनी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित हरे। बैठक का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read