HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने स्वागत करते हुये किया...

JAUNPUR NEWS : पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने स्वागत करते हुये किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : पेंशनर्स दिवस पर डीएम ने स्वागत करते हुये किया सम्मानित

जौनपुर। पेंशनर्स दिवस का कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में हुआ जहां वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार ने सभी उपस्थित पेंशन पदाधिकारियों, पेंशनरों, कार्यालयाध्यक्षों एवं पत्रकार बन्धुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन लेखाकार अध्यक्ष कोषागार कर्मचारी संघ दयाराम गुप्ता ने किया। पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान जनपद शाखा के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह, पेंशनर्स संघ बेसिक शिक्षा परिषद जनपद शाखा के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ0प्र0 के जनपद शाखा के अध्यक्ष सी0बी0 सिंह एवं पेंशनर्स संघ राज विद्युत परिषद के बलीभद्र मिश्र ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा भी पेंशनन संगठनों के उक्त पदाधिकारियों का भी माल्यर्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

पेंशनर्स दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी ने उद्बोधन में पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर कराये जाने हेतु आश्वस्त करते हुये कहा कि किसी भी पेंशनर्स की कोई भी समस्या हो तो वह किसी भी समय मुझसे मिल सकता है। यदि वह चाहे तो अपने संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दें जिनके द्वारा मुझे उनकी समस्याओं से अवगत करा दिया जाय जिसका हर स्तर पर निराकरण कराया जायेगा तथा यह भी प्रयास किया जायेगा कि पेंशनर्स पदाधिकारियों के साथ महीने में एक बैठक मेरे द्वारा स्वयं की जा सके।

इस अवसर पर लेखाधिकारी कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपक सिंह, लेखाधिकारी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार, लेखाधिकारी कार्यालय जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय, सहित प्रमुख विभागों के कार्यालयाध्यक्ष/उनके प्रतिनिधि, जनपद के प्रबूद्ध पेंशनर्स, कोषागार कार्यालय के दयाराम गुप्ता, मनोज यादव, रामकृष्ण गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, जीशान हैदर, रवीन्द्र कुमार, विमलेश कुमार, विकास विश्वकर्मा, प्रतीक कुमार, सूरज कुमार सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read