HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: प्रो. रमेश चन्द्र

JAUNPUR NEWS : चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: प्रो. रमेश चन्द्र

JAUNPUR NEWS : चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो: प्रो. रमेश चन्द्र

पीजी कालेज समोधपुर में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शनिवार को लैंगिक असमानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह ने समाज में महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार से हो रहे भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट होने की जरूरत। उन्होंने छात्रओं से ‘चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो’ के माध्यम से महिला उत्पीड़न के खिलाफ समाज में खुलकर आगे आने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रो. अरविंद सिंह ने भारतीय संविधान में उल्लिखित विभिन्न संवैधानिक विशिष्ट प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता प्रो. राकेश यादव ने वैदिक काल से लेकर वर्तमान काल तक भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने लिंग के आधार पर समाज में हो रहे भेदभाव के बारे में बताया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक प्रताप सिंह ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।

स्वागत भाषण एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ इंद्र बहादुर सिंह ने किया। संचालन डॉ लालमणि प्रजापति तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विष्णु कांत त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ विकास यादव, कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read