HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव...

JAUNPUR NEWS : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव है: ओम प्रकाश जायसवाल

JAUNPUR NEWS : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव है: ओम प्रकाश जायसवाल

सेण्ट पैट्रिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में साइबर विशेषज्ञ ने दी जानकारी
जौनपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर जागरूकता अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम से संबंधित बचाव की जानकारी दी गई। शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया जिसमें सोशल मीडिया के उपयोग के साथ क्यूआर कोड, ई वॉलेट से होने वाले फ्रॉड व ए0टी0एम0 सम्बन्धित होने वाले फ्रॉड से बचाव के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई।

इस मौके पर साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जीवन भर की कमाई एक झटके में गंवाने वाले लोगों में यदि जागरूकता आ जाए तो लोग ठगी का शिकार न हो। साइबर फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामले और उससे निजात पाने के कई तरीके समय—समय पर बताए जाते है। फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर मित्रों से रुपये मांगने का धंधा इन दिनों काफी जोरों पर है। हनी ट्रैपिंग जैसे मामलो में लोगों को इस तरह के फ्रॉड के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने सोशल साइट्स का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें तथा पासवर्ड में कभी भी अपना मोबाइल नम्बर या जन्मतिथि नहीं रखें। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read