संविधान दिवस पर लोगों ने जाना अपने मौलिक अधिकारों का महत्व
संविधान में दिये मौलिक अधिकारों को रचनात्मक तरीके से रंगोली में किया गया प्रदर्शित
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेढ़ूवाना ग्राम में संविधान दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट मेरी मुस्कान के द्वारा ग्रामीण समुदाय को भारतीय संविधान, नागरिक व मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विशेष रूप से किशोरियों एवं बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान रंगोली के माध्यम से भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं,पुरुषों एवं बच्चों को समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों के अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
इस दौरान किशोरियों द्वारा चार्ट पेपर के माध्यम से ‘संविधान की दीवार’ तैयार की गई जिस पर मौजूद किशोरियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपने हस्ताक्षर किए और संविधान, समानता, शिक्षा, स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं अपने अधिकारों से जुड़े विचार लिख यह संदेश दिया कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार और समान अवसरों की गारंटी है।
वहीं यह भी संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। महिलाओं और किशोरियों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए संविधान में निहित समानता, गरिमा, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को समुदाय तक पहुंचाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना, सविता, किशोरी लीडर काजल, प्रीति, अर्चना, किशोर, गुड्डू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।004











