HomeJaunpurJaunpur News: संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन, क्विज प्रतियोगिता में...

Jaunpur News: संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन, क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

  • संविधान की प्रस्तावना का हुआ सामूहिक वाचन, क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

  • श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान संविधान विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। संयोजक धर्मदेव शर्मा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई।
कक्षा छह एवं सात के वर्ग में रिया वर्मा प्रथम, रिया गुप्ता द्वितीय तथा शिवांगी मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा नौ एवं दस के वर्ग में शिवा गौतम ने प्रथम, देवेंद्र कुमार गुप्ता ने द्वितीय तथा अदिति वर्मा एवं मीनाक्षी मौर्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करे।
इस अवसर पर संतोष सिंह, डॉ. अजय सिंह, अमृत लाल विश्वकर्मा, श्रीराम बख्श सिंह, प्रेमनाथ सिंह, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र बहादुर सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read