Jaunpur News : सरकारी कार्य में बाधा बर्दाश्त नहींः सीडीओ
विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा ब्लाक सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधानों, सचिवों एवं राजस्वकर्मियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करतें हुए मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गांवों से अधिक से अधिक रोजगार सृजन करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के बहुत अवसर है।

जरूरत है सक्रिय भागीदारी से कार्य करवाने की। सीडीओ ने गांवों में अमृत सरोवर बनाने हेतु मॉडल तालाबों की खुदाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों या तालाब स्थलों पर कब्जा हो, उसे तुरंत मापी करवाते हुए उसे कब्जा मुक्त किया जाय। उन्होंने तालाब किनारे पौधरोपण तथा नदियों के किनारे बांस लगवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बांस से गांव का राजस्व भी बढ़ेगा। सीडीओ ने सरकारी कार्य में बांधा पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त चेतावनी दी। सीडीओ ने ग्राम पंचायत मितावा व मखदूमपुर गांव के रोजगार सेवक पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार सदर पवन सिंह, बीडीओ राजीव गुप्ता, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया के अलावा समस्त प्रधान, सचिव व लेखपाल मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















