Jaunpur News : ब्लाक संसाधन केन्द्र करंजाकला से निकली स्कूल चलो अभियान रैली
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र करंजाकला से छात्रों के शत प्रतिशत नामांकन हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार व पीएससी करंजाकला से डा. योगेश सिंह व ग्राम प्रधान कपिल सिंह के हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।

रैली डालहनपुर विद्यालय से होते हुए आईटीआई कालेज से होते हुए काफूरपुर, पयागपुर ग्रामसभा से होते हुए बीआरसी करंजाकला के प्रांगण में समाप्त हुई। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार ने गांव में अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज व हमारा उत्थान हो सकता है। ऐसे में आप सभी अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराते हुये शत-प्रतिशत नामांकन में सहयोग करें। रैली में विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने प्रतिभाग किया व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लाक से शैलेन्द्र पाल, अनिल मिश्र, विनोद सिंह, नीतीश सिंह, मो. हाशिम, मो. इमरान अली, दिलीप सिंह, डा. मनोज सिंह, जगदीश यादव, सतीश चंद्र, अच्छे लाल, अशोक, चंद्रेश पटेल, उषा, धनमनी मौर्या, आराधना, रेनू पाल, पूजा, रोशन आरा, जितेंद्र आदि सभी अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक रैली में शामिल हुए तथा नामांकन के महाअभियान में सहयोग प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















