HomeJaunpurJaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाजनों...

Jaunpur News: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाजनों ने किया जबर्दस्त प्रदर्शन

  • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सपाजनों ने किया जबर्दस्त प्रदर्शन

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध वोट चोरी, मतदाता सूची से करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे जाने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किए जाने के आरोपों को लेकर विशाल मार्च एवं प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रातः 10 बजे लोनिवि तिराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सपाजनों ने पुष्प अर्पित किया। इसके बाद अंबेडकर तिराहा स्थित अंबेडकर पार्क में जुटे हजारों सपाजनों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया।

इसके पश्चात सपाजनों ने विशाल मार्च निकाला। “वोट बचाओ-संविधान बचाओ”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो”, “पूरे देश का एकमत-CEC दे इस्तीफा”, “वोट चोर-गद्दी छोड़”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” तथा “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मार्च में समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के नेता-कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता एवं समर्थकों का हुजूम शामिल रहा। मार्च कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर धरना-सभा में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, विधायक लकी यादव, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक राज नारायण बिन्द, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, मो. अरशद खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर, राजेश यादव, सुशील दुबे, उषा जायसवाल, श्रवण जायसवाल, राघवेंद्र यादव, अनवारूल हक, रजनीश मिश्र, रत्नाकर चौबे, निजामुद्दीन अंसारी, नीरज पहलवान, नन्द लाल यादव, गुड्डू सोनकर, आनन्द गुप्ता, दिलीप प्रजापति, अशोक यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य उर्फ गप्पू, समाजवादी कुटिया के संस्थापक ऋषि यादव एडवोकेट सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। धरनासभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

 

 

 

 

Must Read