HomeLucknowअवैध सम्बन्ध के शक में महिला की हुई हत्या

अवैध सम्बन्ध के शक में महिला की हुई हत्या

अवैध सम्बन्ध के शक में महिला की हुई हत्या

लखनऊ में पति ने पत्नी को डण्डे से पीटकर मार डाला,
भाई की सूचना पर पुलिस ने लिया हिरासत में
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। रविवार को एक महिला की हत्या उसके ही पति ने कर दी। पति को पत्नी के किसी और से संबंध का शक था। इसी शक में उसने डंडे से पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में चौखंडी गाँव निवासी कुलदीप रावत की अक्सर पत्नी जया से लड़ाई होती थी। कुलदीप को शक था कि जया के किसी और से संबंध हैं। इसी शक में वे आये दिन जया को मारता-पिटता था। शनिवार रात उसने जया को डंडे से इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया।
रात की चीख व सुबह के सन्नाटे से गहराया शक
कुलदीप के पड़ोसियों ने रात में जया की चीख सुनी थी। कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास भी किया लेकिन कुकदीप ने उन्हें डांट कर भगा दिया था। सुबह कुलदीप के घर सन्नाटा पसरा था और काफी देर तक जया की आवाज भी सुनाई नही दी। इस पर गाँव वालों को शक हुआ जिसपर जया के भाई सुनील को जानकारी दी गई। सुनील की सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read