Jaunpur News : अब 17 नवम्बर तक वितरित होगा राशनः जिलापूर्ति अधिकारी
जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि माह नवम्बर 2021 के प्रथम चक्र में होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 5 किग्रा. खाद्यान्न (3 किग्रा. गेहूॅ व 2 किग्रा. चावल) प्रति यूनिट की दर से निःशुल्क वितरण की तिथि 5 नवम्बर से 15 नवम्बर तक निर्धारित की गयी थी। कतिपय जनपदों में विभिन्न कारणो से कतिपय लाभार्थियों में खाद्यान्न का वितरण किया जाना अवशेष है।

उपरोक्त के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उत्तर प्रदेश जवाहर भवन लखनऊ द्वारा माह नवम्बर 2021 के प्रथम चक्र में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना होने वाले खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाकर 17 नवम्बर कर दी गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि 17 नवम्बर तक आधार प्रमाणीकरण एवं पोर्टबिलिटी के माध्यम से पूर्व में जारी सोशल डिस्टेसिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए नियमानुसार शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





