Jaunpur News : सत्यनाथ मठ के मठाधीश कपाली महाराज का मंगला माता मन्दिर पर हुआ स्वागत
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय बदलापुर क्षेत्र के गांव मल्लूपुर सोन चिरैया के प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा से चल रहे भव्य कार्यक्रम के बीच एकादशी को मेले का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री सत्यनाथ मठ कादीपुर के मठाधीश एवं हरिश्चंद्र घाट काशी के प्रमुख तांत्रिक कपाली जी महाराज का यज्ञ में उपस्थित लोगों ने भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कपाली महाराज को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पोखरा समेत मन्दिर की दयनीय दशा पर द्रवित कपाली महाराज ने 3 साल के भीतर मंदिर व पोखरे के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। साथ ही महायज्ञ में 2100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। मौके पर आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, अभयजीत मिश्र भाजपा नेता, सिकंदर मौर्य उपाध्यक्ष जिला कार्यसमिति भाजपा, दीन दयाल पांडेय प्रबंधक, जय मां मंगला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट/पुजारी राज किशोर पांडेय, विजय प्रताप मौर्य, सत्य प्रकाश पांडेय, आकाश पाठक, कृष्ण मोहन शुक्ला, कपिल शुक्ला, मोनू तिवारी समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। भाजपा नेता अभयजीत मिश्र ने मंदिर जीर्णोद्धार एवं महायज्ञ के लिए 21 हजार रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





