HomeJaunpurJaunpur News : विस चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से...

Jaunpur News : विस चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से डीएम की हुई बैठक

Jaunpur News : विस चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों से डीएम की हुई बैठक

जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस मौक पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 1 नवम्बर से, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 1 नवम्बर से 30 नवम्बर, विशेष अभियान तिथिया 21, 27 नवम्बर, दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसम्बर, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अर्ह मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने तथा अनर्ह यथा मृतक, डबल शिफ्टेड मतदाताओं के विलोपन तथा अशुद्ध नामों को शुद्ध किये जाने हेतु बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर जांच कर कार्यवाही की जानी है। उक्त कार्य में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाये जाने हेतु बीएलओ के कार्यों में पर्यवेक्षण/सहयोग हेतु बूथवार बीएलए नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, संशोधन एवं विलोपन हेतु आनलाइन वोटर पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप पर भी सुविधा उपलब्ध है जिनका उपयोग किये जाने हेतु अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने भी सहयोग करने की अपेक्षा भी की। पुनरीक्षण अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे कर छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने को कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान तिथियों में मतदान स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 तक मतदाताओं द्वारा आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।

मृतक, शिफटेड एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के चिन्हीकरण कर उनके नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद कान्ट्रेट सेन्टर की स्थापना की गई है जिसका हेल्पलाईन नम्बर 1950 है। 80 से अधिक आयु वर्ग, दिव्यांग एवं कोविड संक्रमित मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जानी है जिनके चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। प्राप्त दावों के आधार पर सम्मिलित किये गये मतदाताओं को प्रत्येक माह स्पीड पोस्ट के माध्यम से पहचान पत्रों का वितरण किया जा रहा है।

मतदाता सूची की तैयारी हेतु जनपद में 9 ईआरओ, 27 एईआरओ एवं 61 अतिरिक्त एईआरओ आयोग द्वारा नामित किये गये है जिनके द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड कराते हुए विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि अन्य लोगो के मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से वोटर हेल्पलाइन ऐप को डाउनलोड करायें। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read