Jaunpur News : डीएम ने झण्डी दिखाकर अभियान का किया शुभारम्भ
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ब्रुसेलोसिस उन्मूलन अभियान की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर की। अभियान के तहत 11 अप्रैल से 10 मई 2022 तक टीका लगाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ब्रुसेलोसिस एक जीवाणु जनित रोग है, जिसमें पशु का अंतिम तिमाही में गर्भपात हो जाता है।

संक्रमित पदार्थ के सम्पर्क या कच्चा दूध पीने से यह रोग पशुओं से इंसानों में हो सकता है। सरकार द्वारा ब्रुसेलोसिस का टीकाकरण निःशुल्क लगाया जाता है यह टीका 4 से 8 माह की मादा बछड़ियो व पड़ियों को जीवन में एक बार लगाया जाता है। उन्होंने जनपद के पशुपालकों से अपील किया है कि अपने पशुओं को यह टीका अवश्य लगवायें। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















