Jaunpur News : अज्ञात कारणों से लगी आग में दो मवेशियों की हुई मौत
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में बुधवार की देर रात मवेशी बांधने के मड़हे में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक गर्भवती भैंस और उसका एक बच्चा जलकर मर गया। पशु पालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन किया। पशुपालक के अनुसार मरे हुए मवेशी की अनुमानित कीमत 90 हजार से 1 लाख के बीच है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजना गांव निवासी राधेश्याम और महेंद्र सगे भाई हैं। इन्होंने अपने घर पर एक भैंस पाल रखी थी। बुधवार की रात गर्भवती भैंस को उसके डेढ़ साल के बच्चे के साथ मड़हे में बांधकर परिवार के लोग सोने चले गए। रात में किसी समय अचानक मड़हे में आग लग गई। पड़ोसियों द्वारा शोर मचाने पर जब तक वह भागकर आते और ग्रामीण जुट कर आग पर काबू पाते तब तक मड़हे में बंधी हुई भैंस और उसका बच्चा जलकर मर गया। घटना की सूचना गौराबादशाहपुर पुलिस को दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









A