HomeJaunpurJaunpur News : उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया निरीक्षण

Jaunpur News : उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया निरीक्षण

Jaunpur News : उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया निरीक्षण

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने केराकत थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध, सम्पूर्ण थाना दिवस, महिला हेल्प डेक्स रजिस्टर न्यायालय आर्डर बुक, मालखाना, माल मसरुक रजिस्टर, मंदिर मस्जिद सहित आदि रजिस्टर को देखा।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई जिला बदर अपराधी क्षेत्र में दिखता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाये। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई में न्यायालय में विचाराधीन मामलों की सुनवाई के लिए थाने से कोई भी उपनिरीक्षक साक्ष्य के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा है। इस संबंध में उन्होंने निरीक्षक अपराध को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद मामलों में भी उपनिरीक्षकों द्वारा गंभीरता से निस्तारण के प्रयास नहीं किए गये। ऐसे गंभीर मसलों में हल्की कार्रवाई कर मात्र दायित्वों की पूर्ति की जा रही है जो चिंता का विषय है। इस संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि वह इन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को निर्देशित किया। साथ ही थाना क्षेत्र में गश्त की स्थिति सुधारने पर जोर दिया, ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read