सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
स. प्रदीप कुमार
मल्लावा, हरदोई। स्थानीय क्षेत्र के नयागांव से सामान खरीद कर घर जा रहा बाइक से युवक दारूकुइया गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर भसुड़ा निवासी विपिन कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पहले अभी अपने घर आया था। सोमवार की शाम को नयागांव चौराहे से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहा था। ज्यो दारूकुइया के पास पहुंचा, बाइक अनियंत्रित हो गई और वह खंभे से टकरा गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठा बालक भी घायल हो गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक अपने मां-बाप का अकेला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















