HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : करिश्मा ने पहले प्रयास में जेआरएफ क्वालीफाई कर नगर...

JAUNPUR NEWS : करिश्मा ने पहले प्रयास में जेआरएफ क्वालीफाई कर नगर का नाम किया रोशन

JAUNPUR NEWS : करिश्मा ने पहले प्रयास में जेआरएफ क्वालीफाई कर नगर का नाम किया रोशन

दिवंगत पिता के आशीर्वाद और मां-भाई के सहयोग को दिया कामयाबी का श्रेय
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी करिश्मा अग्रहरि ने सीएसआईआर-यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में पहले ही प्रयास में 198 वीं रैंक हासिल कर जेआरएफ क्वालीफाई किया है।

करिश्मा ने इस कारनामे से अपने परिवार के साथ पूरे नगर का नाम रोशन किया है। करिश्मा ने लाइफ साइंस विषय में परीक्षा दी थी। करिश्मा का कहना है कि कम उम्र में ही पिता स्व. राजेश कुमार के निधन के बाद मां बबीता अग्रहरि और बड़े भाई कार्तिक अग्रहरि के उत्साहवर्धन और सहयोग से उनका हौसला बरकरार रहा।

जौनपुर नगर के टीडीपीजी कालेज से बीएससी और एमएससी करने वाली करिश्मा अपने कॉलेज की टॉपर रही है। करिश्मा का कहना है कि उन्हें शोध के क्षेत्र में वह तमाम उपलब्धियां हासिल करनी हैं जिनसे उन पर परिवार और नगरवासियों को गर्व हो।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read